रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने ट्री गार्ड चोरी करने वाले एक चोर व कबाड़ी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने ट्री गार्ड चोरी करने के मामले में एक चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों के कब्जे से चोरी के 18 ट्री गार्ड बरामद हुए हैं।

उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि वह मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रहे थे। तभी हाईवे पर राजा के बाग के पास एक युवक को ट्री गार्ड चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आविद पुत्र सुभराती खान निवासी गभाना बताया। उसके कब्जे से चोरी किए गए 8 ट्री गार्ड बरामद हुए, उसने बताया कि वह अपने साथी रजत निवासी रामपुर के साथ ट्री गार्ड चोरी करता है और कबाड़ी आदित्य पुत्र दुष्यंत निवासी रामपुर की दुकान पर बेचता है। पुलिस ने आदित्य के यहां पर छापामारी करते हुए चोरी के 10 ट्री गार्ड बरामद कर लिए। जिस पर उसे भी चोरी का सामान खरीदने पर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वन रक्षक अखिलेश कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!