रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

फतेहपुर में कबड्डी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में बुधवार से शुरू हुए कबड्डी टूर्नामेंट शुभारंभ भाजपा नेता व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण फौजी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को इस तरह के आयोजन से उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता। टूर्नामेंट में विजयी टीमों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अमित चौधरी, जीतू प्रधान, सोनू प्रधान, बबलू चौधरी, दीपू कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!