रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मोरहना व घौरोठ के प्राथमिक विद्यालयों में हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

गभाना। क्षेत्र के गांव मोरहना व घौरोठ स्थित विद्यालयों में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर विजयी छात्रों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।गांव घौरोठ स्थित प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत जखौता की खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुद्गल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जखौता के प्राथमिक विद्यालय के लक्ष्य व बालिका वर्ग में भीमपुर के प्रा. विद्यालय की लक्ष्मी, 100 मीटर दौड़ में भीमपुर के अंकित व भीमपुर की निधि प्रथम स्थान पर रही। जिन्हें अतिथियों ने मेडल पहनाकर व प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन निगम योगेश व जगदीश सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी चंद्रेश कुमार, ग्राम प्रधान जयप्रकाश, राजेश राजपूत, प्रदीप कुमार सिंह, सुप्रिया सिंह आदि मौजूद रहे।वहीं मोरहना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यहां आयोजित 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हुर्सेना-अर्जुनपुर की परवीना, 200 मीटर दौड़ में हुर्सेना- अर्जुनपुर के विशाल, ग्वालरा की विशाखा, 100 मीटर दौड़ में हुर्सेना के मोहित, 50 मीटर दौड़ में हुर्सेना की नंदनी व श्यामपुर के सुमित प्रथम स्थान पर रहे। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में हुर्सेना-अर्जुनपुर की टीम पहले स्थान पर रही। इस दौरान देवेंद्र सिंह, निरंजनलाल, सतेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अनुपम कुमार, नरेंद्र शर्मा, तरूण कुमार, सुशील कुमार, लखपत सिंह, रेनू शर्मा, अनीता रानी, जितेंश कौशिक, शिवकुमार गुप्ता, भृगुनाथ प्रसाद, हेमलता देवी, शिखा, ममता, वीरेश पाल सिंह, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!