रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यशाला का आयोजन

गभाना। नगर के केशवकुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शुक्रवार से श्री रामचंद्र मिशन, हार्टफुलनेस संस्थान के तत्वावधान में हृदयग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ध्यान कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवकांत रावत, हरिपाल सिंह व संस्था के प्रशिक्षक देवेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर भाई प्रतीक सिंह ने बताया कि हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान व हर घर ध्यान को साकार करना है। उन्होंने कहा कि युवा छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा, कैरियर, ना चाहते हुए तनाव के दुष्परिणाम से बचाव के लिए ध्यान बहुत लाभकारी है।

बहन सुदंरी सिंह ने प्राणाहुति की विद्या से ध्यान करवाया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह राघव, राजीव शर्मा, सुनीता देवी, रजनी शर्मा, उर्मिला सिंह, रूबी सिंह, अजय सिंह, करन माहौर, राजकुमार कुशवाह, मनवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, हिमांशु शर्मा के अलावा छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!