गभाना क्षेत्र में SDM व CO ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
गभाना। क्षेत्र की विभिन्न देसी, अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकानों का एसडीएम व सीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेल्समैनों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसडीएम केबी सिंह व सीओ सुमन कनौजिया ने वीरपुरा व अमृतपुर स्थित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बार कोड की जांच, स्टॉक का रजिस्टर से मिलान, सीसीटीवी कैमरों, लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
उन्होंने वहां मौजूदा सेल्समैनाें को निर्देशित किया कि बिना आईकार्ड के कोई भी सेल्समैन दुकान पर मिलना चाहिए और न ही कोई भी बाहरी व्यक्ति दुकान के अंदर मिलना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि दुकानों की शराब गांवों में अवैध रूप से बिकती हुई पाई गई या दुकानों पर कहीं बाहर की शराब या मिलावटी शराब बिकने की कोई शिकायत पाई जाती हैं तो संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही दुकान के लाईसेंस निरस्त कराया जाएगा। इस दौरान इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह भी मौजूद रहे।