रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में चल रहे मारपीट के मामले में गैर हाजिर चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव महरावल नगलिया निवासी सतीश पुत्र मलखान सिंह कोर्ट में चल रहे मारपीट के मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!