रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुए प्रो. रविकांत

एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स ने जारी की वैज्ञानिकों की सूची

एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स ने जारी की वैज्ञानिकों की सूची
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. रविकांत को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। हाल ही में जारी एल्पर डोजर (एडी) साइंटिफिक इंडेक्स 2023 में भारत 21वें स्थान पर है। इस सूची में 216 देशों के वैज्ञानिकों को समग्र रैंकिंग में सूचीबद्ध किया गया है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले प्रो. रविकांत को भी इस सूची में स्थान मिला है। उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय व देश के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रो. रविकांत के अब तक 100 से अधिक शोध पत्र एवं छह किताबें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुई हैं। अनुसंधान के क्षेत्र में 40 पेटेंट एवं 22 तकनीकी स्थानांतरण कर चुके हैं। इनके मार्ग दर्शन में 17 विद्यार्थियों को पीएचडी अवार्ड हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह रॉयल सोसाइटी ऑफ कैमिस्ट्री, इंडियन केमिकल सोसायटी, अमेरिकन केमिकल सोसायटी एवं लेनियन सोसाइटी ऑफ लंदन के फेलो भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. अशोक पुरोहित, डा. संतोष गौतम के साथ ही विश्वविद्यालय के चेयरमैन हेमंत गोयल ने भी शुभकामनाएं दी।
क्या है एडी साइंटिफिक इंडेक्स
एल्पर डोगर साइंटिफिक इंडेक्स एक रैंकिंग और विश्लेषण प्रणाली है जो वैज्ञानिक प्रदर्शन और वैज्ञानिकों की वैज्ञानिक उत्पादकता का आकलन अतिरिक्त मूल्य के आधार पर करता है। यह इंडेक्स गूगल में आई 10 इंडेक्स, एच-इंडेक्स और उद्धरण स्कोर के योग और पिछले पांच वर्षों के मूल्यों का उपयोग करता है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!