रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्रों को किया गया पुरस्कृत

गभाना। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में गुरुवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए गए  स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत हुई चित्रकला प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर चयनित छात्र-छात्राओं को मंगलवार को अलीगढ़ न्यायालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक शहरी, ग्रामीण, तहसीलस्तर पर विधिक सारक्षता स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया था। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। गुरुवार को जसराम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पूजा चौधरी, अभिनव कुमार, व जागृति शर्मा ने स्थान हासिल किया था।मंगलवार को न्यायालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तीनों छात्र-छात्राओं को जिला जज संजीव कुमार, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दिनेश कुमार नागर, डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद, वरिष्ठतम अपर जिला जज मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!