रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सीनियर्स ने जूनियर्स विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय में सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। उनके अभिनंदन में मुख्य सभागार में दी गई फ्रेशर पार्टी में मिस्टर फ्रेशर असिर नरूला और मिस फ्रेशर मानसी वाष्र्णेय, मिस्टर इवनिंग मेहुल व मिस इवनिंग उर्वशी को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. पीके दशोरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा व मानवीय संकाय के डीन प्रो. राजीव शर्मा ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके की। इन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में किसी ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने भाव नृत्य की प्रस्तुत दी। रैंप पर जूनियर्स ने वाॅक कर अपना परिचय दिया।

निर्णायक की भूमिका में डा. आकांक्षा सिंह, डा. प्रीती पंकज गुप्ता, मोहन माहेश्वरी रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. नियति शर्मा, डा. उन्नति जादौन, डा. शालू अग्रवाल रहे। संचालन नंदनी व अन्नया ने किया। इस अवसर पर प्रो. सौरभ कुमार, प्रो. अंकुर अग्रवाल, प्रो. अनुराग शाक्य, डा. अरसलान, डा. सिराज, डा. राजीव रंजन, डा. सुजीत महापात्रा, रॉबिन का सहयोग रहा। विद्यार्थियों में शिवम, दया, अनमोल, भारत, तालिब, वैष्णवी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!