रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डा. अशोक उपाध्याय ग्लोबल एमिनेंट एकेडमिशियल आवार्ड के लिए चयनित

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डा. अशोक कुमार उपाध्याय को पुस्तकालय और सूचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वीआईजे तमिलनाडु द्वारा ग्लोबल एमिनेंट एकेडमिशियन अवार्ड- 2023 के लिए चुना गया है। यह आवार्ड उन्हें संस्था द्वारा इसी माह में प्रदान किया जाएगा। उनकी उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. रविकांत सहित मंगलायतन परिवार के सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पहले भी डा. अशोक कुमार उपाध्याय को लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट प्रैक्टिसिंग यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन अवार्ड – 2023 से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह अवार्ड मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद (हरियाणा) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन डा. ओपी भल्ला सेंट्रल लाइब्रेरी, फरीदाबाद द्वारा किया गया था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!