रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स को गोली मारकर लाखों रुपये की लूट को दिया अंजाम

- मडराक थाना क्षेत्र में गांव दौलरा की घटना, दुकान बंद कर घर लौट रहे थे ज्वैलर्स

अलीगढ़। थाना मडराक क्षेत्र के गांव दौलरा के पास दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे ज्वैलर्स को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर लाखों रुपये की लूट कर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण पलाश बंसल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस युवक को गोली लगने की घटना से इंकार कर रही है।

थाना सासनीगेट के जयगंज निवासी रवि वर्मा ने बताया कि उनके भाई हरीश वर्मा मथुरा मार्ग पर गांव अहमदपुर में सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम को दुकान बंद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मडराक क्षेत्र में गांव दौलरा के निकट पहुंचे।तभी पीछे से दो बाइक पर आए चार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश हरीश के हाथ से बैग को छीनने का प्रयास करने लगे। हरीश ने जब विरोध किया तो एक बदमाश ने उनके ऊपर गोली चला दी।

जिसमें वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान बदमाशों ने उनके बैग को लूटकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। पीड़ित के अनुसार बैग में 80 हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे।

लूट की सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी ग्रामीण पलास बंसल, सीओ इगलास, मडराक के अलावा इगलास थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि व्यापारी के ऊपर हमला करके लूट की गई है। पीड़ित के अनुसार लूटे गए बैग में 80 हजार नकदी और कुछ ग्राम सोने का सामान बताया जा रहा है। मथुरा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। बदमाशों की गिरफ्तारी को टीमों का गठन किया किया है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!