साइबर खतरों की बढ़ती लहर के लिए सक्रिय प्रतिक्रिया की आवश्यकता
इगलास। क्षेत्र के एलबीके स्कूल में चल रहे उप्र 9वीं वाहिनी एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को साइबर सुरक्षा इंचार्ज अमित कुमार द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि डिजिटल परिदृश्य के तेजी से विस्तार में व्यवसायों, सरकारों और व्यक्तियों के लिए नए अवसर खोले हैं। वहीं साइबर अपराधियों ने कमजोरियों का फायदा उठाने और हमले शुरू करने के नए रास्ते खोज लिए हैं। साइबर खतरों की बढ़ती लहर के लिए सामूहिक और सक्रिय प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। डिजिटल इंटरकनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है, साइबर सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता एक विकल्प नहीं है, बल्कि हमारे डेटा, गोपनीयता और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए एक आवश्यकता है। शिविर में कैडिटों से फायरिंग भी कराई गई। सुबह पीटी, ड्रिल और टेंट पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कैंप कमांडेड कर्नल सुरेंद्र होरा, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह वर्मा, सूबेदार आरबी वर्मा, सूबेदार इंद्रपाल आदि थे।