रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, भाई की मौत

अतरौली। थाना क्षेत्र में गांव जिरौली धूमसिंह के पास गंगा स्नान कर लौट रहे भाई-बहन की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मडराक क्षेत्र के मुकंदपुर निवासी नीरज पुत्र रामवीर मंगलवार को अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करके लौट रहे थे। उनकी बाइक पर बहन सरिता बैठी हुई थी। जबकि दूसरी बाइक पर बहनोई पर थे। जैसे ही वह गांव जिरौली धूम सिंह के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने नीरज की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बा के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने 22 वर्षीय नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहन सरिता की हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

शादी की खुशियां मातम में बदली

परिजनों के अनुसार मृतक नीरज चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। नीरज की 24 नवंबर को शादी थी। जिसकी तैयारियों में परिजन हंसी-खुशी जुटे हुए थे। बहनें अपनी भाई की शादी के लिए जमकर खरीददारी में जुटी हुई थी। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनका भाई काल के मुंह में समा जाएगा। भाई की मौत पर बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहन बार- बार बेसुध हो जाती और होश आने पर बोलने लगती की भैया दूज पर किसके तिलक करेंगी। घर में अब भाभी कौन लाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!