रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टेंपो में लोडर टेंपो ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

 

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर आईटीएम कॉलेज के पास टेंपो में लोडर टेंपों ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार देहलीगेट के नगला मौलवी निवासी 40 वर्षीय कैलाश चंद्र पुत्र लेखराज टेंपो चलाकर परिवार का लालन पोषण करते थे। मंगलवार रात्रि में वह टेंपो से खैर में सवारी छोड़कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर आईटीएम कॉलेज के समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे लोडर टेंपो ने उनके टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कैलाश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कैलाश चंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कैलाशचंद्र दो बेटों के पिता थे। मामले में मृतक के भतीजे हरिओम की ओर से लोडर टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!