रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा कार्यकर्ताओ व पुलिस के बीच हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

- गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने रोड किया जाम, टीआई पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का लगाया आरोप

अलीगढ़। थाना बन्नादेवी क्षेत्र में मालवीय पुस्तकालय के साथ बुधवार देर रात में भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर रहे हैं, जबकि वहां अन्य मौजूद पुलिसकर्मी टीआई को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं से भिड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीआई पर शराब पीकर गाड़ चलाने व एक भाजपा कार्यकर्ता की बाइक में टक्कर मार देने का आरोप लगाया। वहीं टीआई ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर दो घंटे बंधक बनाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीआई पर कार्रवाई की मांग करते हुए रोड को जाम कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स व आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा टीआई को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया।बाइक में टक्कर मारने व अभद्रता का आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीआई कमलेश यादव ने शराब पी रखी थी और वह काफी तेज का गाड़ी चला रहे थे। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में मालवीय पुस्तकालय के पास टीआई ने उनके कार्यकर्ता की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और कार्यकर्ता बाल-बाल बच गया। अारोप है कि जब कार्यकर्ता ने टीआई से बात की तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।

जब पीड़ित कार्यकर्ता ने अपने साथियों को फोन करके बुला लिया, लेकिन पुलिस फिर भी उनके साथ अभद्रता करने लगी। गुस्साएं भाजपाईयों ने लगातार कार्रवाई की मांग करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद टीआई को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर परीक्षण में एल्कोहल की मात्र शून्य पाई गई है, जबकि उनके शरीर पर कई चोटों के निशानों की पुष्टी हुई है।वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश यादव ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूप से एक संदिग्ध गाड़ी की जांच करने के आदेश मिले थे। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बुलट बाइक नजर आई, जिसमें पटाखा साइलेंसर लगा हुआ था। उस पर कार्रवाई करने लगे। इसी दौरान कुछ युवक वहां आ गए और हंगामा करने लगे। टीआई ने आरोप लगाया है कि वह उन पर बाइक छोड़ने का दबाव बनाने लगे, आरोपियों ने उन्हें लगभग 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और उनके साथ मारपीट और अभद्रता भी की। जबकि वह सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

एसपी ट्रैफिक मुकेश कुमार उत्तम ने बताया कि टीआई कंट्रोल रूम के निर्देशानुसार संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान यह विवाद हुआ है। मामले में जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में बाधा डालनेव अभद्रता करने वाले, बुलट चालक व उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!