रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में हाईवे पर धू-धू कर जली कार, बाल-बाल बचे कार सवार

- हाईवे पर पला सल्लू के पास रात्रि में हुआ हादसा

गभाना। नेशनल हाईवे पर गांव पला सल्लू के पास गुरुवार रात्रि में चलती कार में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार सवार दो युवकों ने समय रहते कार से उतरकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार थाना रोरावर के शाहजमाल निवासी मोहम्मद अंसार पुत्र अब्दुल गनी हार्डवेयर का काम करते हैं। गुरुवार रात्रि में वह साथी मोहम्मद खान पुत्र राजुद्​दीन निवासी कैलानगर थाना क्वार्सी के साथ काम के सिलसिले में अपनी फीएड पुंतो कार से बुलंदशहर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पला सल्लू के निकट पहुंचे तभी अचानक से उनकी कार के बोनट से धुंआ उठने लगा।जिस पर दोनों ने कार को साइड में लगा दिया और दोनों कार से उतर गए। तभी देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी। हाईवे पर कार में आग लग जाने से वाहन चालकों व ग्रामीणों में खलबली मच गई। आग के चलते अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए। सूचना पर इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह व गभाना फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि कार में शार्ट शर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। कार सवार दोनों युवक समय रहते पहले ही उतर गए थे। आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!