गभाना क्षेत्र के एक गांव में जेठ ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर की मारपीट
गभाना। थाना क्षेत्र के गांव में जेठ ने शराब के नशे में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी व परिजनों ने महिला के साथ मारपीट कर डाली तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका जेठ पिछले कई सालों से उस पर बुरी नीयत रखता चला आ रहा है और कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका है। विगत16 अक्टूबर की दोपहर में वह घर पर थी तभी जेठ नशे की हालत में घर में आ आया और जबरन कमरे में खींचकर ले गया तथा छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ डाले।
आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर महिला ने चीख-चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ससुर, जेठ व उसकी दोनों जिठानी वहां आ गई। आरोप है कि जेठ से कुछ कहने की वजाय उल्टा उसके साथ मारपीट कर डाली।
उसने सभी के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा तो उक्त लोगों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी बहन व अन्य लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया। जिस पर आरोपी पति-पत्नी, बच्चों व बहन को जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाजार आए युवक के साथ नामजदों ने की मारपीट
गभाना। कस्बा के बाजार में सड़क पर खड़े युवक के साथ नामजदों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
कस्बा के विशाल पुत्र स्व. पृथ्वी सिंह ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे वह बाजार में सड़क किनारे खड़ा था। तभी ग्वालरा गांव के रहने वाले दिव्यांशु, प्रशांत व दीपू वहां आ गए और बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध र उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।