राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ नितिन का चयन
इगलास। कस्बा के यूनिवर्सल कालेज के छात्र नितिन कुमार का सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता 15 सौ मीटर में चयन हुआ है। यह जानकारी प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह ने बताया कि उसका चयन मथुरा के सौंख स्थित विद्या मंदिर में हुई प्रतियोगिता में हुआ है।
प्रतियोगिता में उसने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। वह पांच से सात नवंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। प्रधानाचार्या, कोच टीकमपाल सिंह व शिक्षकों ने नितिन को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्र के स्वजन भी उपस्थित रहे।