रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मान्या मिस व अलीशान मिस्टर फ्रेशर, नितिन मिस्टर व प्रियांशि बनी मिस इवनिंग

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स के स्वागत में फ्रेशर पार्टी रूबरू का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसी ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने भाव नृत्य की प्रस्तुत दी। रैंप पर जूनियर्स ने वाॅक कर अपना परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, डा. राजेश उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रति कुलपति विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर अलीशान व मिस फ्रेशर मान्या और मिस्टर इवनिंग नितिन व मिस इवनिंग प्रियांशि को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में डा. नियती शर्मा, डा. आकांक्षा सिंह, डा. आरके घोष रहे। कार्यक्रम संयोजक विभागाध्यक्ष मोहन माहेश्वरी रहे। व्यवस्था में श्वेता भारद्वाज, अवतार कुंतल, दिव्या माहेश्वरी, धीरेश उपाध्याय का सहयोग रहा। संचालन शिवानी व जुनेद ने किया। इस अवसर पर प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. हिबा इस्लाही आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!