रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नैना बनी मिस व विपिन बने मिस्टर फ्रेशर

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स के स्वागत में शिप्रा सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसी ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। रैंप पर जूनियर्स ने वाॅक कर अपना परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने कुलपति प्रो. पीके दशोरा व प्रो. सिद्धार्थ जैन ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर विपिन व मिस फ्रेशर नैना को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में डा. नियति शर्मा, डा. सौरभ मिश्रा, श्वेता भारद्वाज थे। कार्यक्रम संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर डा. आकांक्षा सिंह, डा. विकास यादव, डा. मयंक प्रताप, डा. पवन कुमार, डा.पुष्पा यादव, डा. शारदा दुबे आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!