रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कृतिका व दीपक के सिर सजा मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया। मुख्य सभागार में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर कृतिका व मिस्टर फ्रेशर दीपक को चुना गया। विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में किसी ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। रैंप पर जूनियर्स ने वाॅक कर अपना परिचय दिया। निर्णायक की भूमिका में डा. अशोक उपाध्याय, डा. हिरा फातिमा, डा. शगुफ्ता परवीन थे। कार्यक्रम संयोजक विभागाध्यक्ष डा. हैदर अली रहे। इस अवसर पर डा. तलत अंजुम, डा. ममता रानी, जितेंद्र यादव, डा. विकास शर्मा, अली अख्तर आदि थे। विद्यार्थियों में नितिन तिवारी, देवेंद्र, राजुल, वेदांशी, कोमल, अनीशा, चार्ली का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!