हीसैल में हुआ रावण दहन मेले का आयोजन, धूं-धूं कर जला पुतला
गभाना। क्षेत्र के गांव हीसैल में विगत वर्षाें की भांति रविवार को रावण दहन मेले का अायोजन किया गया। जिसमें आस-पास लोगों ने पहुंचकर जमकर आनंद उठाया।
शुभारंभ पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के पौत्र व युवा भाजपा नेता अजय सिंह तथा प्रधान संगठन चंडौस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल चौधरी ने संयुक्त रूप से काली मां के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर व हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा के गांव में भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभायात्रा में काली का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान डीजे पर चल रहे भजनों पर युवा थिरकते नजर आए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा रावण दहन स्थल पर पहुंची। जहां पर राम-रावण के बीच जमकर युद्ध हुआ। बाद में भगवान श्रीराम के धनुष से निकला अग्नि बाण जैसे ही असत्य व अधर्म के प्रतीक रावण की नाभि पर लगा वैसे ही पुतला धूं-धूंकर जल उठा। इस दौरान समूचा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। वहीं मैदान परिसर में लगे मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
इस दौरान मंटूरी सिंह बीडीसी, झगड़ु सिंह, शालू गौतम, ओमवीर सिंह, राजपाल सिंह, छोटू चौधरी,होशियार सिंह, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।