रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नितिन अग्रवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक का किया स्वागत

इगलास। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान व क्षेत्रीय विधायक राजकुमार सहयोगी का समाज सेवी व उद्योगपति नितिन अग्रवाल ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए कहा कि आज समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बंटी चौधरी, कमल चौधरी, गेंदालाल, पिंटू चौधरी, प्रभात चौधरी, अनिल बंसल, सभासद अजय ठाकुर, कन्हैयालाल बंसल, सूरज शर्मा, उदित गौड़, भगवती गोयल, केके चौधरी, अनिल शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!