एसएसपी ने थाना प्रभारियों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कोतवाली इंस्पेक्टर राम वकील, क्वार्सी इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार व बन्नादेवी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के गैर जनपद स्थानांतरण हो जाने पर थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। वहीं गैर जनपद से आए आठ उपनिरीक्षकों को नवीन तैनाती दी है।
इस क्रम में इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर कोतवाली नगर, इंस्पेक्टर सुभाष बाबू कठेरिया को पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर क्वार्सी, इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी को प्रभारी मीडिया सेल से इंस्पेक्टर बन्नादेवी बनाया है। वहीं इंस्पेक्टर शिव शंकर गुप्ता को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना सासनीगेट, इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना चंडौस, इंस्पेक्टर अनुज कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना खैर, इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना टप्पल, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी सोशल मीडिया सेल बनाया गया है।
गैर जनपद से आए उपनिरीक्षकों को दी नवीन तैनाती
गैर जनपद से आए आठ उपनिरीक्षकों को भी एसएसपी कलानिधि नैथानी ने नवीन तैनाती दी है। इस क्रम में उपनिरीक्षक अरूण कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी तालानगरी हरदुआगंज, उपनिरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिजौली थाना पालीमुकीमपुर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाइन से थाना गांधीपार्क, उपनिरीक्षक जयदेव सिंह को पुलिस लाइन से थाना रोरावर, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से थाना सासनीगेट, उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह व गिरेंद्र सिंह को को पुलिस लाइन से थाना टप्पल तथा उपनिरीक्षक सोवरन सिंह को पुलिस लाइन से थाना गभाना के स्थानांतरण किया है। एसएसपी ने सभी को कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं जनसुनवाई को प्रभावी व बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।