रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गौंडा के गांव ताल नगर में कूडा डालने पर चली गोली, किशोरी सहित तीन घायल

अलीगढ़। गौंड़ा थाना क्षेत्र के गांव ताल नगर में मंगलवार की सुबह सात बजे कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। आरोपित सिपाही सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं।

गांव तालनगर में ग्राम सभा की आबादी को लेकर एक ही परिवार के राजेंद्र सिंह व मीर सिंह दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे उक्त भूमि पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के योगेश पुत्र मीर सिंह, पवन पुत्र धर्मवीर सिंह, धर्मवीर पुत्र अमर सिंह, मान सिंह पुत्र धर्मवीर, श्यामवती देवी पत्नी मीर सिंह, रज्जो देवी पत्नी धर्मवीर सिंह कुछ अज्ञात लोगों के साथ तमंचा लेकर राजेंद्र सिंह के परिवार पर हमलावर बोल दिया। इनके द्वारा की गई फायरिंग से गर्दन पर गोली लगने से 70 वर्षीय राजेंद्र सिंह, सीने पर गोली लगने से 35 वर्षीय जीतपाल उर्फ जीतूव जांघ पर गोली लगने से 15 वर्षीय सोनिया घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के संबंध में योगेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण पलास बंसल, सीओ डा. केजी सिंह मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी की।

इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा ने बताया कि आरोपित योगेश यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती मैनपुरी में है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसके साथ ही आरोपित मान सिंह, श्यामवती देवी, रज्जो देवी व मीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

एक ही परिवार के लोगों के मध्य मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। घायलों को तत्काल उपचार हेतु भेजा गया। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है शेष दोनों खतरे से बाहर हैं। आरोपितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई, मौके पर शांति है। पलास बंसल, एसपी ग्रामीण

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!