रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करनपुर में स्कूल का जंगला काटकर कीमती सामान चोरी

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के दफ्तर का सोमवार रात में चोर जंगला काटकर कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार को स्कूल खुलने के बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका पूजा सत्संगी ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात में चोर दफ्तर का जंगला काटकर अंदर घुस गए। जहां से भरे हुए दो सिलेंडर, पंखा व रसोईघर से खाद्य सामग्री तथा बर्तन समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब स्कूल पहुंची तो जंगला कटा देख उनके होश उड़ गए। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!