गभाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़, फाड़े कपड़े
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा तानते हुए उसके साथ मारपीट कर डाली और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना गभाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही रवि का उसकी ननद से अवैध संबंध थे। ननद की शादी होने के बाद भी रवि उसकी ससुराल में ननदोई को फोन करके जान से मारने की धमकी देता है। जिसका वह विरोध करती है।
इसी बात की रंजिश मानते हुए रविवार रात में वह घर में चारपाई पर सो रही थी, जबकि पति दूध के काम के लिए बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी रवि उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की नीयत से घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ डाले।
चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए, मौके पर पति भी आगए। पति ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो गांव के ही अमित व शिवम ने तमंचा तानते हुए उनके साथ मारपीट कर डाली अौर कोई भी कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।