रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

लोधा। हाईवे पर खेरेश्वर चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के गांव सिहोरी निवासी 28 वर्षीय नितिन कुमार उर्फ नवनीत सिंह पुत्र श्यामेंद्र वीर सिंह नोएडा के एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार को वह बाइक से गांव से नोएडा के लिए जा रहे थे।

जैसे ही वह रोरावर क्षेत्र में हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे साथी ने उन्हें पहचान लिया और ग्रामीणों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर देर रात्रि में नितिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!