रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में रह रहे लोग

इगलास। क्षेत्र के गांव बासफतेली निवासी एडवोकेट नबाब सिंह छौंकर ने विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र भेजा है। उनका कहना है कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर पांच माह पहले फुक गया था। शिकायत करने पर जेई ने क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजकर पुन: छोटा ट्रांसफार्मर ही लगवा दिया। अब पुन: ट्रांसफार्मर विगत 24 अक्टूबर को फुक गया है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। उनका कहना है कि बिजली न मिलने से 20 घर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जबकि सरकार ने त्यौहार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के आदेश किए हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!