रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अनन्या मिस व सचिन मिस्टर फ्रेशर, रितिन मिस्टर व दिव्या बनी मिस इवनिंग

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसी ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने भाव नृत्य की प्रस्तुति दी। रैंप पर जूनियर्स ने वाॅक कर अपना परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, प्रो. आरके शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रति कुलपति विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर सचिन व मिस फ्रेशर अनन्या और मिस्टर इवनिंग रितिन व मिस इवनिंग दिव्या को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका में डा. सौरभ मिश्रा, मीनाक्षी, निधि रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्या अनुराधा यनमला रहे। संचालन हेमराज व मानसी ने किया। इस अवसर पर सेंथिल, प्रवीन कुमार, धीरेंद्र सिंह, लक्की व्यास, नेहा, जैवा, नितिन, सिमरन आदि थे। वहीं व्यवस्था में छात्र शिवम, उदय, कन्हैया, वर्षा, शीतल का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!