रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

23 विद्यार्थियों को मिले स्मार्ट फोन

इगलास। चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी महाविद्यालय में बीए के 23 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किए गए। विशिष्ट अतिथि पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में एलबी द्विवेदी रहे।एबीएसए ने कहा कि एक समय था जब ज्ञानार्जन के लिए भटकना पड़ता था आज स्मार्ट फोन पर उंगलियों के बटन पर ही ज्ञान का भंडार है। सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को अपने उद्देश्य की पूर्ति करनी चाहिए। अध्यक्षता प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने की। कार्यक्रम में शिवदान सिंह स्मृति महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरीश कुमार के साथ ही शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन मुकेश कुमार शर्मा ने किया।

————–

संदिग्ध स्थिति में महिला की मृत्यु

इगलास। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली की बेसवां चौकी क्षेत्र के गांव संगीला में 26 वर्षीय सपना पत्नी दलबीर सिंह की शुक्रवार को मृत्यु हो गई थी। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है स्वजन द्वारा बीमारी से मृत्यु होना बताया जा रहा है। इस संबंध में मृतका के भाई थाना महुआ खेड़ा के गांव कोंछोड निवासी सुखबीर ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके प्रार्थना पत्र पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा युवक

इगलास। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आपरेशन नार्को के तहत एसआई आशीष कुमार वकांस्टेवल सोनू सिंह ने मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए गंग नहर की पटरी से एक युवक को पकड़ा था। आरोपित अलीगढ़ के थाना रोरावर के गली नंबर तीन, शाहजमालतेलीपाड़ा निवासी राजू पुत्र नवाब सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। आरोपित से 863 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!