रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दीपावली पर हुई पोस्टर, दिया व कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता

इगलास। कस्बा के श्री बुद्धसेन पब्लिक स्कूल में दीपावली के अवसर पर पोस्टर मेकिंग, दिया मेकिंग और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता से पहले प्रबंधक ललित उपाध्याय ने दीपावली पर्व को लेकर विस्तार से छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा शुभ कार्तिक मास की अमावस्या के दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद रावण को मारकर अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्या वासियों ने घरों पर दीपक जलाए थे। प्रधानाचार्य पीयूष शर्मा ने बच्चों को दीपावली पर पटाखे चलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।

चार्ट मेकिंग में मिताक्ष उपाध्याय ने प्रथम, निमिषा ने द्वितीय स्थान, दिया मेकिंग में उमंग ने प्रथम, देवांशी ने द्वितीय, कार्ड मेकिंग में खुशी ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर पंकज गौतम, लीना अग्रवाल, अंशु कटारा, हेमलता शर्मा, शबनम गोस्वामी, सोनी गौतम, बेबी चौधरी, हिना उपाध्याय, निशा अग्रवाल, बीना कश्यप, वंदना पाठक, धारवी गौतम, सलोनी ठेनुआ, पूनम सारस्वत आदि थे।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!