सोमना स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत
गभाना। सोमना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की देर रात में एक युवक की ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक के जेब में मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
जीआरपी खुर्जा चौकी प्रभारी बृजमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात में करीब दो बजे रेलकर्मियों ने एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
मृतक की जेब में मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर के गांव कुरैब निवासी 26 वर्षीय मोहित कुमार शर्मा पुत्र जगदीश चंद्र शर्मा के रूप में हो गई। उन्होंने बताया कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टक कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
