गभाना क्षेत्र के दो गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करने के मामले थाना में दर्ज हुए हैं। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच में जुट गई है। पहला मामला क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने दर्ज कराते हुए कहा कि विगत 15 नवंबर को गांव का ही गौरव फोन पर उसकी 13 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर कस्बा स्थित एक पिज्जा सेंटर पर बुला ले गया। जहां बेटी के साथ अश्लील हरकत हुए छेड़छाड़ की। बेटी घर पर पहुंचकर गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने आप बीती बताई। आरोपी पूर्व में भी बेटी के साथ इस प्रकार हरकत कर चुका है। जिसका मुकदमा चंडौस थाना में दर्ज कराया गया था। आरोपी बेटी को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देता है।
वहीं दूसरा मामला एक गांव की किशोरी ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि वह अपने स्कूल में पढ़ने गई थी। तभी इसानत नाम का युवक उसका हाथ पकड़ कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब उसने नंबर देने से मना कर दिया तो आरोप है कि प्रवीण कुमार ने उसे कमरे में बंद कर दिया। जब उसकी बुआ स्कूल से उसे बुलाने पहुंची तो उक्त दोनों लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर डाली। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामलों में जांच की जा रही है।