महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहजमाल निवासी मौहम्मद शानू मेहनत मजदूरी करता है। रविवार को वह काम पर गया था, जबकि उनकी मां जुबेदा सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। तभी पीछे उनकी 21 वर्षीय पत्नी गुलफ्सा ने जंगला से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद मां जब घर लौटी तो पुत्रबधु को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आस पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।शानू ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी और दौरा पड़ते थे। मृतक ने अपने पीछे से एक वर्ष के बेटा को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।