रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हसनपुर व लोहपूठ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गभाना। क्षेत्र के गांव हसनपुर व लोहपूठ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शनिवार को शिविर लगाए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर लोगों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लाभार्थीपरक योजनाओं को पात्र वंचित लाभार्थी तक पहुंचाना तथा उनका उन्हें लाभ दिलाना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

सरकार की ओर से गरीबों को राशन, पक्के मकान, शौचालय, जल मिशन, जनधन खाता, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना व आयुष्मान योजना संचालित कर लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान सांसद ने ड्रोन उड़ाकर किसानों को नवीन पद्धति अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की लागत कम होगी और पर्यावरण को भी लाभ होगा।

एलइडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश व विभिन्न योजानाओं के बारे में विस्तार से लोगों को दिखाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाॅल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया वहीं वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरंजन सिंह, विपिन कुमार सिंह, नाहर सिंह, हरी सिंह, सुवोध कुमार, चेतनराज सिंह, हरी सिंह, शल्यराज सिंह, मुकेश लोधी, विनय आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!