रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एक किशोरी व एक युवक हुए गायब, गुमशुदगी दर्ज

इगलास। कोतवाली की बेसवां चौकी क्षेत्र के गांव टमौटिया से एक मंदबुद्धि किशोरी तथा हस्तपुर चौकी के गांव मनोहरपुर से एक युवक गुम हो गया है। गांव टमौटिया निवासी रेनू देवी पत्नी डिग्मबर सिंह का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री डौली मंदबुद्धि है। वह बिना बताए कभी-कभी कहीं चली जाती थी और स्वयं ही लौट आती थी। विगत छह दिसंबर को वह सुबह घर से कहीं निकल गई। जब शाम तक वापस नहीं लौटी तो उसको तलाश किया गया। रिश्तेदारियों तथा मिलने-जुलने वाले लोगों से जानकारी की किंतु पता नहीं लग सका है। वहीं मनोहरपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र पप्पू सिंह आठ दिसंबर को सुबह सात बजे खेत पर गया था। शाम तक जब घर नहीं लौटा तो उसके मित्रों व रिश्तेदारियों में जानकारी की गई है, कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी पंजीकृत की गई है

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!