रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की हुई मौत

इगलास। कोतवाली क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर गांव साथिनी के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मृत्यु हो गई। वह सीमेंट के बोरे उतारकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना जवां क्षेत्र के साथा चीनी मिल निवासी 30 वर्षीय अली मोहम्मद शनिवार को सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली को मथुरा क्षेत्र में खाली कराने साथियों के साथ गया था। लौटते समय शाम करीब पांच बजे इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड स्थित गांव साथिनी पर चालक के ब्रेक लगाने पर अली मोहम्मद चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के टायर की नीचे आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दी गई है। प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!