भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शराब कांड में सीबीआई जांच कराने की मांग
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह पहुंचे संयुक्त किसान आंदोलन गोंडा में कहा जहरीली शराब कांड की हो सीबीआई जांच। आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी अनिल चौधरी के समर्थन में चल रहे संयुक्त किसान आंदोलन धरना गोंडा ढांड पर पहुंचे।
उन्होंने सरकार से जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की और कहा सीबीआई जांच में निर्दोष रिहा होंगे और दोषियों को मिलेगी सजा। हमारा संगठन किसानों के सम्मान की लड़ाई में कभी पीछे नहीं रहता सरकार मेरे खिलाफ जांच कराले मैंने किसानों की लड़ाई में अपनी एक तिहाई जमीन बेच दी है। किसानों के हक के लिए मेरा सर कट सकता है लेकिन झुक नहीं सकता। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने कहा अनिल व उसके परिवार को न्याय मिलने तक हम कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा मौजूदा सरकार किसान गरीब मजदूर विरोधी है। इसमें युवाओं को रोजगार नहीं किसान को भिखारी बनाकर भुखमरी के रास्ते पर खड़ा कर दिया है। जो लोग सच का साथ देते हैं सरकार के कुछ नेता उन्हें जेल भेजने का काम करते हैं। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। धरने की अध्यक्षता चौधरी कृपाल सिंह ने व संचालन टीकम सिंह सूर्यवंशी मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया। इस मौके धरना संयोजक चौधरी रामबाबू सिंह कटैलिया, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष सोनपाल सिंह, प्रदेश सह प्रभारी सूबे सिंह डागर, चौधरी रामवीर सिंह नेताजी, चौधरी हरपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट, जिला अध्यक्ष मथुरा व रामवीर सिंह तोमर मंडल अध्यक्ष आगरा, वजीलाल गौतम चौधरी कृपाल सिंह हरीराज सिंह राकेश कुमार प्रधान विजय सहरावत ब्लॉक अध्यक्ष खेर अभय चौधरी नीरज चौधरी युवा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति बृजेश चौधरी धर्मवीर सिंह रामकुमार गौतम अशोक फौजदार वरिष्ठ रालोद नेता सहित क्षेत्र के हजारों किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे।