रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेटी की पहल ने किया प्रेरित, नि:शुल्क हेलमेट विरतण कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों कर रहे जागरूक

- अब तब 1000 से अधिक हेलमेट बांट चुके हैं पूर्व ब्लॉक प्रमुख

खैर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश तौमर को एक घटना व उनकी बेटी ने पहल ने  इतना प्रेरित किया कि वह दो पहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित कर उन्हें जिंदगी की अहमियत व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने  में जुटे हुए हैं। वह अब तक 1000 से अधिक लोगों को हेलमेट बांट चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने गौमत चौराहा स्थित कृष्ण कोल्ड स्टोर पर कैंप लगाकर करीब पचास लोगों को हेलमेट का वितरण करते हुए उन्हें बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व सड़क सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह से पालन करने की शपथ दिलाई।

बेटी की पहल से मिली प्रेरणा 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश तौमर ने बताया कि वर्ष 2017 में एक किसान के 23 वर्षीय बेटा की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वह संवेदना व्यक्त करने जब किसान के घर पहुंचे तो वहां मौजूदा लोगों को आपस में वार्ता करते हुए सुना कि काश वह हेलमेट पहने होता तो अकाल मौत के मुंह में समाता। लोगों की यह बात उनके दिल में जगह कर गई। वह घर पहुंचे तो यही सोचने लगे कि ऐसे कितने लोग हर दिन हादसे का शिकार हो जाते हैं, जो बिना हेलमेट पहने बाइक पर यात्रा करते हैं। उन्हें परेशान देख 22 वर्षीय बेटी गीतांजली ने कारण पूछा।

जिस पर उन्होंने सारी बात बेटी को बता दी। सारी रात उन्होंने यह सोचते हुए गुजार दी कि कैसे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। सुबह जब जागे तो उनकी बेटी अपनी गुल्लक को हाथों में लेकर खड़ी हुई थी। जिसमें उसने 60 हजार रुपये एकत्रित कर रखे थे। उसने कहा कि पापा इन रुपयों ने जरूरतमंद लोगों को हेलमेट बांट दो, ताकि लोगों की जान को बचाया जा सकता हैं। बेटी की यह सोच इतनी घर कर गई कि उन्होंने 1000 लोगों को हेलमेट वितरण करने व जागरूक करने की प्रण ले लिया। वह 2017 से लगातार हर वर्ष 500 हेलमेट का वितरण करते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में घायलों की सबसे अधिक मौतें हेड इंजरी होने के चलते होती हैं। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जनवरी में भी कैंप लगाकर हेलमेट का वितरण करेंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!