रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाकियू नेताओं ने तहसील पर दिया धरना

इगलास। भाकियू हरपाल गुट ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके किसानों की समस्याओं को हल कराए जाने की मांग की। धरने के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, जल शक्ति मंत्री, डीएम के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम महिमा को सौंपा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि पानी बचाने की योजना के तहत अंडरग्राउंड पाइप डालने में ठेकेदार घोटाला कर रहे हैं, इनकी जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए। सीनियर सिटीजन को रेल विभाग द्वारा पुन: पहले की तरह किराए में छूट दी जानी चाहिए। आलू निर्यात हेतु सरकार को योजना बनाकर किसानों के घाटे को बंद कराया जाए। उन्होंने 22 दिसंबर को गहलऊ के अमानी सिंह पार्क में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाने की बात कही है। अध्यक्षता हीरालाल शास्त्री व संचालन जयपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर सुखबीर सिंह, महावीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, छत्रपाल, सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, महाराज सिंह, जवाहर सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!