रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुण्यतिथि पर संत गाडगे महाराज को दी श्रद्धांजलि

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के सच्चे ब्रांड एंबेसडर संत गाडगे महाराज हैं। उन्होंने अशिक्षित होते हुए भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उनका मानना था सच्चा ईश्वर दरिद्र नारायण के रूप में तुम्हारे सामने खड़ा है, उसकी सेवा करो। इस अवसर पर राहुल दिवाकर, अर्जुन सिंह दिवाकर, धर्मवीर सिंह, अजय कुमार, विशाल, अंकित, सूरज, विष्णु, साधना आदि थे। वहीं गांव बसेली में लार्ड बुद्धा एजुकेशनल सोसाइटी ने गाडगे महाराज का परिनिर्वाण दिवस मनाया। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह संचालन रनजीत सिंह ने किया। मुख्य वक्ता विशाखा गौतमी ने बताया कि गाडगे बाबा लोकसेवा और स्वच्छता के प्रतीक थे। गुंजन गौतम ने कहा कि आज समाज को फिर से गाडगे महाराज की जरूरत है। इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, प्रशांत, भूपेंद्र, नितिन दिवाकर, कालीचरण दिवाकर, लव कुश, चंद्र प्रकाश, रोहित कुमार आदि थे। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!