हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
अतरौली। क्षेत्र के गांव राजगांव में करीब 12 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध चौकीदार की जेएन मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
राजगांव निवासी 61 वर्षीय राजीव कुमार कोतावाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। 12 दिन पूर्व गांव के ही चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां पर बुधवार की देर रात में उनकी मृत्यु हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।