कोचिंग गई 14 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया नामजद युवक
गभाना। कस्बा के एक मोहल्ला से कोचिंग गई किशोरी को नामजद युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार शाम को करीब चार बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी कस्बा में ही एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक वह घर लौटी, जिस पर परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि उसकी बेटी को लोहपूठ गांव का एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोरी व आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।