रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

घर जा रहे अधेड को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

इगलास। क्षेत्र में गौंडा मार्ग पर बाइक ने पैदल घर जा रहे मजदूर में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके प रही मृत्यु हो गई।

गांव करथला निवासी 50 वर्षीय अफसर खान पुत्र जुल्फी मजदूरी करता है। सोमवार की शाम पैदल घर जा रहा था। रास्ते में गांव के समीप कोल्ड स्टोर के सामने अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में अफसर की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सुभाष कठेरिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी। विदित रहे कि मृतक ने अपने पीछे दो बेटी चांदनी, काजल व दो बेटे फैजान व रिहान को छोड़ा है। उनकी मृत्यु से स्वजन को रो-रो कर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!