रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सेल्फी विद सजना प्रतियोगिता के विजेताओं को हुआ चयन

इगलास। श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति (रोटी बैंक) प्रत्येक वर्ष करवा चौथ पर सेल्फी विद सजना प्रतियोगिता का आयोजन करती है। प्रतियोगिता में दंपतीयों को सेल्फी भेजनी होती है। इस बार भी प्रतियोगिता में अलीगढ़, मथुरा, आगरा आदि जनपद के दंपतीयों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के लिए करवा चौथ की पूजा करने के बाद सेल्फी भेजने का सिलसिला चला।

संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 75 से अधिक दंपतियों ने भाग लिया था। सोमवार को परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें दंपती राखी शर्मा व हेमंत शर्मा प्रथम, सपना वर्मा व रवि वर्मा द्वितीय, कीर्ति अग्रवाल व वीरेन गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निशा चौधरी व अानंद चौधरी, कनिष्का मित्तल व कन्हैया मित्तल, अंजलि गोयल व अमित गोयल, आरुषि गर्ग व पीयूष गर्ग, लवली वर्मा व गौरव वर्मा, नेहा अग्रवाल व हर्षित अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक पिंकी अग्रवाल, डा. लव मित्तल, यतेंद्र प्रताप सिंह व शशि हिंडोल ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!