रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मेहनत से जो अपना मुकाम पाते हैं, वही दुनिया में अलग पहचान बनाते हैं : अभिमन्युराज सिंह

सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

गभाना। नगर के केशव कुंज स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शुक्रवार को मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले वाले व शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो छात्र अपनी मेहनत के बल पर अपना मुकाम बनाते हैं, वहीं दुनियां में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

उन्होंने छात्रों से कहा कि वह कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करें, ताकि अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें। छात्र अपने लक्ष्य को बनाकर मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई कर अपने माता-पिता सपनों को साकार करें। उन्होंने कि छात्र-छात्राओं की सफलता में शिक्षक व अभिभावकों की अहम भूमिका होती है।

समाजसेवी अनिल सारस्वत ने कहा कि बड़ा गौरव व खुशी की अनुभूति होती जब शिक्षा के क्षेत्र में युवा की प्रतिभा सामने देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देख का भविष्य है।

समाजसेवी डाॅक्टर भीषमपाल सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा ग्रहण करें क्योंकि बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करके उच्चों पदों पर जाएं और अपने साथ क्षेत्र एवं अभिभावकों का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में हाईस्कूल की परीक्षा में अलीगढ़ जनपद में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका सिंह समेत विभिन्न कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने तथा कक्षाअाें में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य हरिपाल सिंह ने किया।

कार्यक्रम में अनिल प्रधान, भुवनेश गोयल, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव, करन माहौर, अजय कुमार सिंह, राजकुमार कुशवाह, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, उर्मिला सिंह, अजय सिंह दद्दा, श्याम सिंह, हरेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, धीरज शर्मा, डौलेश लावनिया आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!