रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

काॅलेज गई छात्रा को बहला-फुसलकर ले आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज पढ़ने गई किशोरी को नामजद आरोपी बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि विगत 20 दिसंबंर को उसकी 14 साल की बेटी अपने भाई के साथ कस्बा बरौली स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। तभी मंकू निवासी पींजरी गौंडा व विकास निवासी पला थाना खैर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए। परिजनों ने बेटी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!