रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन मनाया

इगलास। अहिल्याबाई होल्कर से 300वें जन्मदिन पर शिक्षण संस्थाओं में महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ का आयोजन किया गया। कस्बा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में भाजपा नेता सुमित अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई के त्याग, सेवा, न्याय और लोककल्याणकारी कार्यों का गिनाते हुए विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार आदि थे। श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य केपी सिंह, मंजू सिंह आदि थे। श्री शंकारानंद इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर अहिल्याबाई होलकर का 300वां जन्मदिन मनाया। भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विष्णु गोयल ने अहिल्याबाई होल्कर के धर्मार्थ किए गए कार्यों का बखान करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. जितेंद्र पाल सिंह, बृजेश कुमार, विनय कुमार भारद्वाज, ज्ञानी शर्मा, शैलेंद्र कुमार, डा. रीना गुप्ता, रजनी राणा, गायत्री तिवारी, मुकेश जोशी आदि थे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!