2 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
खैर। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को दो किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि रविवार रात्रि में वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त कर रहे थे। तभी विशनपुरी रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम खलील पुत्र फरीद खां निवासी मोहल्ला मालीपुरा, खैर बताया।
जामा तलाशी में उसके कब्जे से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।